Jammu:मूवमेंट कल्कि ने आज योग गुरु श्री श्री 1008 विजय कृष्ण पाराशर जी महाराज के आश्रम में हर्षोल्लास और आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ होली महोत्सव मनाया। इस शुभ अवसर पर भक्तों ने रंग-गुलाल उड़ाकर, सत्संग और भजन-कीर्तन में लीन होकर, तथा भगवान कृष्ण की आरती के साथ पर्व की दिव्यता का आनंद लिया।
इस अवसर पर योग गुरु विजय कृष्ण पाराशर जी महाराज ने श्रद्धालुओं को प्रेम, सद्भाव और आत्मिक शुद्धता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्यौहार नहीं, बल्कि सत्य की विजय और अधर्म के अंत का प्रतीक है। उन्होंने भक्त प्रह्लाद और होलिका की पौराणिक कथा का उल्लेख करते हुए समझाया कि अन्याय और अधर्म का नाश निश्चित है, और अंततः सत्य की ही जीत होती है।
मूवमेंट कल्कि, जो 145 दिनों से गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने हेतु संघर्षरत है, इस पावन अवसर पर भी अपनी मांग को दोहराता है और समाज को गौरक्षा और सनातन संस्कृति के उत्थान के लिए प्रेरित करता है।
इस भव्य आयोजन में मूवमेंट कल्कि के कई प्रमुख सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से—
✅ सलाहकार: प्रीतम शर्मा जी
✅ संगठन मंत्री: करनैल चंद जी
✅ बोर्ड मेंबर: सपना हिंदू, नेहा मल्होत्रा, अनुराधा योगी, सुषमा शर्मा
✅ डिजिटल मैनेजर: रितेश गुप्ता
✅ अन्य सदस्य: अनिल अरोड़ा, सुखदेव सिंह, सनी कपी और अन्य कई कार्यकर्ता
मूवमेंट कल्कि सनातन संस्कृति, धार्मिक मूल्यों और सामाजिक न्याय की रक्षा हेतु निरंतर प्रयासरत है।