करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते वक्त आया दिल का दौरा
Mumbai:लंदन से बड़ी खबर बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और मशहूर उद्योगपति संजय कपूर का इंग्लैंड में निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक, वे पोलो खेल के दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ने से गिर पड़े। उन्हें मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया। संजय कपूर की उम्र 53 वर्ष थी।
इंग्लैंड में पोलो खेलते समय उनके गले में एक मधुमक्खी घुस गई, जिससे उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई और इसके कुछ ही देर में उन्हें हार्ट अटैक आया।
संजय कपूर, Sona Comstar कंपनी के चेयरमैन थे, जो ऑटोमोबाइल उद्योग में बड़ी पहचान रखती है।
2003 में उनकी शादी करिश्मा कपूर से हुई थी, लेकिन 2016 में उनका तलाक हो गया।
संजय कपूर और करिश्मा के दो बच्चे हैं—सामैरा और कियान।
संजय कपूर की मौत से पूरा कपूर परिवार सदमे में है। करीना कपूर, सैफ अली खान और मलाइका अरोड़ा सहित कई हस्तियां करिश्मा कपूर के घर पहुंचीं और उन्हें सांत्वना दी।