• Wednesday., Oct 21 2026,9:24 PM
'उदयपुर में नकली गुटखे की फैक्ट्री का भण्डाफोड़'

उदयपुर में नकली गुटखे की फैक्ट्री का भण्डाफोड़

:उदयपुर, 01 नवम्बर । उदयपुर की हिरणमगरी थाना पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली गुटखा फैक्ट्री का भण्डाफोड़ किया है।

पुलिस ने उदयपुर के कलड़वास स्थित रीको इंडस्ट्रीयल एरिया में रोड नंबर 3 पर आकार एग्रो इंडस्ट्री पर छापा मारा। फैक्ट्री की आधा दर्जन मशीनों व उपकरणों को जब्त कर लिया गया है। मौके पर हिरणमगरी थानाधिकारी रामस्वरूप सहित पुलिस बल तैनात है और कार्रवाई जारी है। यहां सफर 4के और 5के के नाम से गुटखे आ रहे थे।